आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या फिर सरकारी नौकरी कर रहे है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि Grade Pay Kya Hota Hai क्योंकि सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की पेमेंट क्रिएट पर के माध्यम से और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भविष्य में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं या फिर अभी वर्तमान में सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो आप भेजते के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते होंगे ताकि आप जान जान सके कि गेट पर से सैलरी कैसे बनती है।
आप अगर इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ग्रेड पे सैलेरी कैसे बनती है, ग्रेड पे से क्या फायदा होता है आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कराने का प्रयास करेंगे।
Grade Pay क्या होता है
जो सरकारी कर्मचारी एक खास पद पर नियुक्त होते हैं और अपने से नीचे काम करने वाले सभी कर्मचारियों की अच्छे से देखभाल करते हैं। तो उन्हें ग्रेड पे के रूप में कुछ पैसे उनकी तनख्वाह में जोड़ दिया जाता है और उनकी तनख्वाह के साथ उनको दिया जाता है।
पूरे भारत में अगर आप किसी भी तरह की सरकारी नौकरी प्राप्त करते हैं तो वह सरकारी नौकरी 4 ओहदो में बटी हुई है। पहला ग्रुप ए दूसरा ग्रुप बी तीसरा ग्रुप सी और चौथा ग्रुप डी यह चार ओहदों के नाम है। अगर आप इनमे से किसी ओहदे पर सरकारी नौकरी प्राप्त करते हैं तो आपको उस ओहदे के पद के अनुसार कुछ अतिरिक्त पैसे तनख्वाह में जोड़ कर दिए जाएंगे। जो कि आपको अपने से नीचे के कर्मचारियों की देखभाल करने के लिए लिए सरकार द्वारा दिया जाएगा। सरकार द्वारा दिया जाने वाला यही अतिरिक्त पैसा ग्रेड पे के नाम से जाना जाता है।
Grade Pay के कितने Level/Group होते है
ग्रेड पे के चार ग्रुप होते हैं और आपको चारों ग्रुप में अलग-अलग ग्रेड पे के पैसे मिलते हैं। आप ग्रुप ए में नौकरी कर रहे हैं तो आपको ग्रेड पे के रूप में सबसे ज्यादा पैसे मिलेंगे और अगर आप ग्रुप डी में नौकरी कर रहे हैं तो ग्रेड पे के रूप में आपको सबसे कम पैसे मिलेंगे। आइए हम आपको नीचे बताते हैं कि किस ग्रुप में कितना पैसा आपके तनख्वाह में ग्रेड पे के रूप में जुड़ता है। इसके अलावा हम आपको सभी ग्रुप के बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं।
ग्रुप ए | 5400 |
ग्रुप बी | 4200 |
ग्रुप सी | 2000 |
ग्रुप डी | 1800 |
ग्रुप ए
भारत की जितनी भी सरकारी नौकरियां हैं उनमें ग्रुप ए में वह सरकारी नौकरी आती है जो बहुत हाई फाई होती है। जैसे कि एसपी कलेक्टर आईएएस इन लोगों की नौकरी को ग्रुप ए कु श्रेणी में रखा जाता है। इन लोगों का ज्यादा पेमेंट होता है और इसके अलावा सबसे ज्यादा ग्रेड पे भी इनको दिया जाता है।
ग्रुप बी
ग्रुप ए से जो थोड़े बहुत नीचे पद पर नियुक्त होते है उन्हें ग्रुप बी की श्रेणी में रखा जाता है। वर्तमान समय में एसीपी और डीएसपी को ग्रुप बी की श्रेणी में रखा है गया है। ग्रुप बी वालों को ग्रुप-ए के मुकाबले कम वेतन मिलता है लेकिन ग्रुप सी और ग्रुप डी के मुकाबले ज्यादा वेतन मिलता है और इन्हें ग्रेड पे भी वेतन के हिसाब से ही ग्रुप सी और ग्रुप डी वालों से ज्यादा और ग्रुप ए वालों से कम मिलता है।
ग्रुप सी
ग्रुप सी में इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को रखा गया है। ग्रुप सी में रहने वाले सभी लोगों को ग्रुप ए और ग्रुप बी के मुकाबले कम पैसे वेतन और ग्रेड पे के रूप में मिलते हैं लेकिन ग्रुप डी के मुकाबले इन्हें वेतन और ग्रेड पे दोनों ज्यादा मिलता है।
ग्रुप डी
भारतीय सरकारी नौकरी में ग्रुप डी को सबसे निचले पद पर रखा गया है और यह ग्रुप भारत का सबसे छोटा ग्रुप है। इस ग्रुप में रहने वाले लोगों को सभी ग्रुप के मुकाबले कम वेतन और ग्रेड पे भी कम मिलता है। ग्रुप डी में भी कई तरह की श्रेणी बाटी गई है और उसी के हिसाब से सभी लोगों को वेतन दिया जाता है और उनके वेतन के अनुसार उन्हें ग्रेड पे का राशि मिलता है।
Grade Pay कैसे बनता है
जब आप नौकरी ज्वाइन करते हैं तो आपको एक निर्धारित तनख्वाह बताया जाता है कि आपको इतना तनख्वाह दिया जाएगा। जो तनख्वाह आपकी निर्धारित रहती है वह आपकी बेसिक तनख्वाह होती है और इसके अलावा आपकी तनख्वाह में 160 परसेंट डीए और 20 परसेंटे एचआरए जोड़ा जाता है उसके बाद महीने की आखिरी में आपको पूरी पेमेंट दी जाती है। बेसिक पेमेंट के बाद जितने पैसे आपके तनख्वाह में ज्यादा जूडते हैं उसे ग्रेड पे के नाम से जाना जाता है। आइए नीचे उदाहरण के रूप में हम समझते हैं कि हमारी तनख्वाह में ग्रेड पे कैसे जुड़ता है।
मान ले की आपकी नौकरी सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई है और आपको 35000 तनख्वाह मिलेगा ऐसा बताया गया है। यह जो आपको 35000 तनख्वाह बताया गया है यह आपकी बेसिक पेमेंट है। इस पेमेंट में आपके ओहदे के अनुसार ग्रेड पे जोड़ा जाएगा और ग्रेड पे का 160 परसेंट डिए जोड़ा जाएगा और फिर 20 परसेंट एचआरए जोड़ा जाएगा और उसके बाद टोटल पैसा आपके अकाउंट में आपकी एक महीने की पेमेंट के रूप में डाला जाएगा।
Grade Pay के फायदे किसको होता है
- ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी में काम करने वाले लोगों को ग्रेड पे से फायदे होते हैं।
- सरकारी शिक्षक की तनख्वाह में भी ग्रेड पे जो आ जाता है।
- जो लोग सरकारी अस्पताल में काम करते हैं उन्हें भी ग्रेड पे से फायदा होता है।
- भारत की सेना में जवानों को ग्रेड पे दिया जाता है।
Grade Pay के लाभ
- ग्रेड पे हमारी सैलरी को निश्चित सैलरी से बढ़ा देता है।
- ग्रेड पे के बारे में जानकारी प्राप्त करके हम अपने बेसिक सैलरी के बारे में जान सकते हैं।
- आजकल महंगाई का दौर है और महंगाई अपने चरम सीमा पर है। सरकारी नौकरी वालों को ग्रेड पे से अतिरिक्त सैलरी मिलती है जिसके माध्यम से वो लोऊ अपना घर अच्छे से चला पाते हैं।
निष्कर्ष
Grade Pay Kya Hota Hai के बारे में आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है। इसके अलावा हमने आपको ग्रेड पे कैसे बनता है और किस ग्रुप में कितना ग्रेड पे मिलता है के बारे में भी अच्छे से जानकारी दी है।
उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसमें दी गई सारी जानकारी आपको अच्छे से समझ में आ गई होगी। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो आप इसे अपने मित्रों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि वह लोग भी ग्रेड पे के बारे में जान सके और अपना बेसिक तनख्वाह पता कर सके।