Close Menu
WikiCatch.comWikiCatch.com
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Trending
  • Chasing the Beat – Artbat’s 2025 Summer Journey
  • How does Crohn’s disease affect the digestive system, and what are the treatment options?
  • How to Style Winter Animal Hat-Scarves with Your Outfits in 2025
  • How Illustrations Can Improve Your Website
  • How Digital Boards Can Support a Global Education Ecosystem
  • Elevate Your Play: Explore the Future of Gaming with Evolution at Games
  • Beat the Games: Strategies for Making the Most of Your Online Gaming Time
  • Roll the Dice: Exciting Money Games to Try During Your Free Time
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
WikiCatch.comWikiCatch.com
Friday, July 18
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
WikiCatch.comWikiCatch.com
Home » How to » मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाये (15 स्टेप्स) में – रिज्यूमे बनाने का आसान तरीका
How to

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाये (15 स्टेप्स) में – रिज्यूमे बनाने का आसान तरीका

By Junaid BashirMonday, December 5th, 202210 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mobile se resume kaise banaye
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

क्या आप अपने जॉब के लिए रिज्यूमे बनाना चाहते हैं? अगर हाँ, तो फिर आप सही जगह पर आए है। क्योंकि इस लेख में-मैं आपको सिखाऊंगा कि Mobile Se Resume Kaise Banaye केवल 15 स्टेप्स में।

लेकिन रिज्यूमे बनाने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि, रिज्यूमे क्या होता हैं? इसके साथ-साथ आपको ये भी पता होना चाहिए कि, रिज्यूमे में क्या लिखना होता हैं।

चलिए मैं आपको इन दोनों के बारे में एक-एक करके बता देता हूँ। उसके बाद मैं आपको सिखाऊंगा कि, कैसे आप अपने मोबाइल से रिज्यूमे बना सकते हैं।

रिज्यूमे क्या होता है

रिज्यूमे एक पेज होता है और इस पेज में आपकी सारी जानकारी short में लिखी होती हैं। अगर आप किसी जॉब के लिए Apply करते है तो फिर तभी आपको इस रिज्यूम की जरूरत पड़ती हैं।

जब आप इस रिज्यूमे को किसी भी कंपनी या ऑनलाइन Portal पर डालते हैं। तो आपको इसी रिज्यूमे के माध्यम से Interview के लिए Shortlist किया जाता हैं।

लेकिन Interview के लिए आपको Shortlist तभी किया जायेगा। जब आपका रिज्यूमे upto the point और short में लिखा हुआ हो।

महत्वपूर्ण लेख: अगर आप Ph.D. Scholar, Medicine Field से सम्बंधित नौकरी के लिए Apply रहे हो। तो फिर आपको रिज्यूम के बदले Cv बनाना होगा। Cv बनाने के लिए आप Cv kaise banaye इसको पढ़ कर बना सकते हैं।

रिज्यूमे में क्या क्या लिखा जाता है

रिज्यूमे में आपको अपनी Personal Details, Education, Experience, Skills, Objective, Reference के बारे में लिखना होता हैं।

Personal Details: सबसे पहले आपको रिज्यूमे में Personal Details को लिखना होता हैं। इस में आपको अपना Full Name, Email Id, Phone number, Full Address लिखना होता हैं। इसके साथ-साथ आपके पास एक Passport Size Photograph भी add करना होता हैं।

Education: जो भी आपकी योग्यता है, वही आपको अपने रिज्यूमे में लिखना हैं। इसके साथ-साथ आप अपनी technical qualification को भी लिख सकते हो।

महत्वपूर्ण लेख: जो भी आपके पास योग्यता है। आपको उस योग्यता की Valid Certificate होनी बहुत ही जरूरी हैं। तभी आप वह योग्यता अपने रिज्यूमे में लिख सकते हो।

Work Experience: किसी भी जॉब को Apply करने से पहले आपको अपने रिज्यूमे में experience लिखना बहुत ही जरूर हैं। क्योंकि experience से ही पता चलता है कि, आपको कितना ज्ञान होगा, किसी Particular Field में।

उदाहरण के लिए: आप एक Hindi Teacher है। और आप 5 साल से हिंदी पढ़ाते आ रहे हो। अब जो आपका experience होगा हिंदी पढ़ाने का, वह होगा 5 साल।

अगर मैं यहाँ पर बात करूँ experience क्यों जरूरी है तो फिर इसका आसान सा जवाब हैं। जिस व्यक्ति के पास बहुत ही ज्यादा experience होगा। उस व्यक्ति को जॉब लगने के chances बहुत ही ज्यादा होते हैं।

Skills: जिस पोस्ट के लिए आप Apply कर रहे है। उसी पोस्ट से सम्बंधित आपको अपने skills लिखने होंगे।

उदाहरण के लिए: आप एक Computer Teacher है और आप ने English teacher पोस्ट के लिए Apply किया।

लेकिन जो आपका interview लेगा उस interview के दौरान आपको वह सारे सवालों के जवाब देने होंगे। जो कि, English में आते हैं।

अगर आपको उन सवालों का जवाब पता ही नहीं होगा तो वह जॉब आपको नहीं मिल जायेगा। इसलिए जो भी आपके पास Skills होंगे, वही skills आप अपने रिज्यूमे में लिखना।

Objective: जिस कंपनी में आप जॉब के लिए apply कर रहे हो। उस कंपनी के लिए आप क्या करना चाहते हो? इसी को Objective कहते हैं। Objective एक Main Point हैं, इसको आप जरूर लिखना अपने रिज्यूमे में।

Reference: मेरे ख्याल से आपको पता ही होगा कि reference किस को कहते हैं। अगर आपको नहीं पता है, तो फिर मैं आपको बता देना चाहता हूँ।

Reference का मतलब होता है कि, आपको किसने इस जॉब के बारे में बताया है। उस व्यक्ति का नाम आपको reference में लिखना होता हैं।


Interview Tips

जितने भी मैं आपको यहाँ पर Tips बताऊंगा। अगर आप इन Tips को याद रखेंगे, तो फिर आप जरूर उस जॉब को बड़ी ही आसानी के साथ crack कर पाएंगे।

  • जब आप interview के लिए जायेंगे, तब आप formal कपडे पहन के जाना।
  • जब आपको interview के लिए बुलाया जायेगा। तब आप May I come in, Can I sit here, Hello sir, इन शब्दों का इस्तेमाल जरूर करना।
  • जो आपका Interview लेगा आप उसके सवाल का जवाब आप बेझिजक से देना।
  • जब आपका Interview ख़तम हो जायेगा। तब आप Nice to meet you sir, Have a Nice Day इन शब्दों का इस्तेमाल जरूर करना।

जितने भी शब्दों के बारे में मैंने आपको ऊपर बताया है। अगर आप इन शब्दों का इस्तेमाल करेंगे अपने interview के दौरान, तो आपका जो interview ले रहा होगा, उसको बहुत ही अच्छा लगेगा आपसे बात करके।

चलिए जानते है अब Resume Kaise Banaye वह भी screenshots के साथ।

मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाये

मोबाइल से रिज्यूमे बनाने के लिए आपको मेरे दिए हुए 15 स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1. प्ले स्टोर पर Resume Maker टाइप करें

mobile se resume kaise banaye step 1

आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर Resume Maker टाइप करें।

2. Resume Builder पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 2

यहाँ पर आपको बहुत सारे applications मिल जायेंगे। जो Resume Builder 2020 है, आपको इसी पर क्लिक करना होगा।

3. Install पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 3

इस App को Install करने के लिए आपको Install के Button के ऊपर क्लिक करना होगा।

4. Open पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 4

आपको ऊपर इमेज में दो options शो हो रहे होंगे। एक है Uninstall और दूसरा है Open आपको Open के Button पर क्लिक करना होगा।

5. Create पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 5

Open होने के बाद आपके सामने इस application का इंटरफेस देखने को मिल जायेगा। इसके साथ-साथ आपको यहाँ पर कुछ options भी मिल जायेंगे। आपको केवल Create के option पर क्लिक करना होगा।

6. इस Section को एक-एक करके भरें

mobile se resume kaise banaye step 6

जो आपको ऊपर इमेज में sections दिख रहे हैं। आपको इसी पुरे section को fill करना होगा।

7. अपनी व्यक्तिगत विवरण को लिखे

mobile se resume kaise banaye step 7

sections में ही आपको सबसे Personal Details पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको अपनी Personal Details को fill करना होगा।

सबसे पहले आपको अपना पूरा नाम लिखना होगा। उसके बाद आपको अपना address लिखना होगा। उसके बाद आपको अपनी email Id लिखनी होगी और इसके बाद आपको अपना Phone number भी लिखना होगा।

Phone number को लिखने के बाद आपको एक Passport Size Photograph को add करना होगा। उसके बाद आपको Save पर क्लिक करना हैं।

8. अपनी शिक्षा को लिखे

mobile se resume kaise banaye step 8

Education में आपको अपनी योग्यता के बारे में लिखना होगा। सबसे पहले आपको अपनी Degree लिखनी होगी। उसके बाद आपको उस university का नाम लिखना होगा, जहाँ से आपने वह Degree की होगी।

जो आपने degree की हुई है और उस degree में आपको कितने Percentage मिले है। वो आपको Grade/score में लिखना होगा। Grade/score के नीचे आपको year का option देखने को मिल जायेगा।

वहाँ पर आपको वो साल लिखना है, जब आपने अपनी Degree को पूरा किया होगा। ये सब कुछ लिखने के बाद आपको Save पर क्लिक करना हैं।

9. अपनी अनुभव लिखे

mobile se resume kaise banaye step 9

जिस भी field की आपको experience है। उसी experience को आपको यहाँ पर लिखना होगा. सबसे पहले आपको उस कंपनी का नाम लिखना होगा। जिस कंपनी से आपको work experience मिला हैं।

उस कंपनी में आप कोनसा काम कर रहे थे वो Job Title में लिखना होगा। उसके बाद आपको starting और ending date लिखना होगा।

ये सारा कुछ लिखने के बाद आपको अपना experience लिखना होगा। इसको आप short में लिख सकते हैं।

10. अपनी स्किल लिखे

mobile se resume kaise banaye step 10

जो भी आपकी skill होगी, वो आपको skill के box में लिखना होगा। उसके बाद आपको उस skill की Level लिखनी होगी। अगर आप expert हो अपने skill में, तो फिर आप 5 पर क्लिक कर सकते हो और उसके बाद आपको Save पर क्लिक करना हैं।

11. कंपनी के लिए एक Objective लिखे

mobile se resume kaise banaye step 11

जिस कंपनी के लिए आप रिज्यूमे बना रहे हो और उस कंपनी को Grow करने के लिए आपको एक Objective लिखना होता है। इस Objective में आपको short में लिखना होता है कि मैं इस company को grow करने के लिए आप क्या करूँगा।

जब आप अपना Objective लिखेंगे उसके बाद आपको Save पर क्लिक करना होगा।

12. उस व्यक्ति की Reference लिखिए

mobile se resume kaise banaye step 12

जिसने आपको इस जॉब के बारे में बताया है। आपको उसकी डिटेल यहाँ पर लिखनी होगी. सबसे पहले आपको उसका नाम लिखना होगा। उसके उस व्यक्ति का Job Title लिखना होगा।

उसके बाद आपको लिखना है कंपनी का नाम, जहाँ पर वह व्यक्ति काम करता है। उसके बाद आपको उस व्यक्ति की email Id लिखनी होगी। उसके बाद आपको उसका Phone Number लिखना होगा। इस Reference detail को लिखने के बाद आपको Save पर क्लिक करना हैं।

13. View Cv पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 13

सारे Sections को fill करने के बाद आपको view Cv पर क्लिक करना हैं।

14. किसी भी Template पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 14

आपको ऊपर इमेज में बहुत ही सारे templates दिख रहे होंगे। जो भी आपको इन templates में से अच्छा लगता हैं. आप उस template पर क्लिक करें।

15. Download पर क्लिक करें

mobile se resume kaise banaye step 15

अब आपको download के option पर क्लिक करना है। आपने जो रिज्यूमे बनाया है, वो download हो जायेगा।

Note: जितना ज्यादा आप रिज्यूमे में अपने बारे में लिखें गे। उतना ही ज्यादा आपका रिज्यूमे पुरे पेज पर आएगा।


जो आपने ये रिज्यूमे बनाया है आप इस रिज्यूमे को Print भी कर सकते हो और किसी को mail भी कर सकते हैं।

मोबाइल से रिज्यूम कैसे भेजे

अगर आप email के द्वारा अपना रिज्यूमे किसी भी कंपनी को भेजना चाहते हो। तो उसके लिए आपके पास उस कंपनी की email Id होनी चाहिए तभी आप अपना रिज्यूमे उस कंपनी को भेज सकते हैं।

अपने मोबाइल से रिज्यूमे को भेजने के लिए आपको मेरे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

mobile se resume kaise bheje

सबसे पहले आपको अपने Gmail की App को open करना हैं।

mobile se resume kaise bheje

Gmail की App को open करने के बाद आपके सामने ऐसा इंटरफेस देखने को मिल जायेगा। और इसके साथ-साथ आपको नीचे दाईं ओर Compose का option भी दिख रहा होगा। आपको इसी option पर क्लिक करना हैं।

mobile se resume kaise bheje

जिस भी कंपनी में आप जॉब के लिए apply करना चाहते हो। आपको उस कंपनी की email id को To (box) में लिखना करना होगा।

mobile se resume kaise bheje

जिस Position पर आप जॉब करने के लिए apply कर रहे हो। आपको वह Position Subject line में लिखना हैं।

mobile se resume kaise bheje

Subject के बाद आपको email लिखना होगा। इस email में आपको उस व्यक्ति का नाम लिखना होगा, जिस को आप ये email भेज रहे हो। इसके साथ-साथ आपको अपने बारे में भी लिखना होगा। जैसे कि मैंने लिखा है आप ऊपर इमेज पर भी देख सकते हो।

mobile se resume kaise bheje

Email को लिखने के बाद आपको इसके साथ वह रिज्यूमे add करना है। जो कि, आपने बनाया होगा। उस रिज्यूमे को add करने के लिए आपको ऊपर file के आइकन पर क्लिक करना होगा.

mobile se resume kaise bheje

आइकन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो options आजायेंगे। आपको पहले वाले option Attach File पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद आप अपने file manager पर redirect हो जावोगे। वहाँ पर आपको अपने रिज्यूमे को select करके ok पर क्लिक करना हैं।

mobile se resume kaise bheje

इन सारे स्सटेप्स को फॉलो करने के बाद आपका रिज्यूमे Gmail पर upload हो हो जायेगा। आप ऊपर इमेज पर भी देख सकते हो।

mobile se resume kaise bheje

सारा कुछ करने के बाद आपको Send के आइकन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपका email उस व्यक्ति/कंपनी को पहुँच जायेगा।

निष्कर्ष

मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाये लेख में आपको हमने वह सभी महत्वपुर्ण जानकारी बता दी है जो की आपको रिज्यूमे में या रिज्यूमे के बाद करनी होती है। इसके अलावा अगर आपको मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाते है से सम्बंधित अन्य कोई जानकारी चाहिए तो फिर आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं।

mobile se resume kaise banaye mobile से रिज्यूमे कैसे बनाये resume kaise banaye mobile se
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनादान का विलोम शब्द क्या होगा?
Next Article घड़ी की खोज किसने की थी – Ghadi Ki Khoj Kisne Ki Thi?
Junaid Bashir
  • Website

Hey there, I'm Junaid Bashir, a fervent explorer of ideas and a passionate contributor to the intellectual tapestry of WikiCatch. With an insatiable curiosity for the world's mysteries, I dive into the depths of knowledge to bring you articles that enlighten, engage, and inspire

Related Post

Organize in Style: 4 Benefits of a Lateral File Cabinet

Friday, December 29th, 2023

6 Tips For Finding The Best Car Accident Lawyer In Phoenix

Wednesday, November 29th, 2023

Resume कैसे बनाये – 2023 में खुद का रिज्यूमे बनाना सीखे

Thursday, May 25th, 2023

Unlocking LLMs True Potential in Insurtech

Tuesday, December 24th, 2024

Who Uses Sleep Aid Tablets?

Thursday, December 19th, 2024

Sun, Sea, and Sophistication: Mykonos Suites to Book Now

Friday, December 13th, 2024

Make Your Mark with Good Stationery

Tuesday, December 3rd, 2024

Why You Should Consider a Solar Inverter with Built-In Storage

Tuesday, December 3rd, 2024
About Us

Welcome to WikiCatch, your ultimate destination for insightful knowledge and information!

At WikiCatch, we believe that knowledge knows no bounds. Our mission is to cultivate a community-driven space where enthusiasts, experts, and inquisitive individuals can come together to explore, contribute, and expand their understanding of diverse subjects. From the intricacies of quantum physics to the nuances of ancient civilizations, WikiCatch is your virtual hub for delving into a world of wisdom.

Contact Us

We'd Love to Hear from You!

Got a question, feedback, or an idea you'd like to share? We're all ears! Contact us at wikicatch.com and let's start a conversation.

Email: [email protected]

Your thoughts matter to us, and we're here to make your experience at wikicatch.com even better. Reach out today!

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from wikicatch about News, Travel, Business and Others.

Wikicatch.com © 2025 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.