अगर आप जानना चाहते है अपनी खुद की website se paise kaise kamaye तो फिर आप सही जगह पर आये हो. क्योंकि इस लेख में मैं आपको ऐसे 15 तरीकों के बारे में बताने वाला हूँ. जिन के माध्यम से आप अपनी खुद की वेबसाइट से पैसे कमा सकते हो.
लेकिन अगर आपके पास वेबसाइट नहीं हैं. तो फिर आपको सबसे पहले अपनी खुद की वेबसाइट बनानी होगी. उसके बाद ही आप इन तरीकों के माध्यम से पैसे कमा पाएंगे.
अगर आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाना चाहते है, तो फिर आप website कैसे बनाये इस लेख को पढ़ कर बना सकते हैं.
वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए
आपको तो अब पता चल ही गया होगा कि, वेबसाइट से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक वेबसाइट होना बहुत ही जरूरी हैं. तभी आप इन तरीकों को इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट से पैसे कमा पाएंगे.
लेकिन जितने भी तरीकों के बारे मैं आपको यहाँ पर बताऊंगा, इन सारे तरीकों से पैसे कमाने के लिए आपके वेबसाइट में traffic (यानी कि,आपकी वेबसाइट पर users होने चाहिए). तभी आप इन तरीकों से पैसे कमा सकते हो.
1. Google AdSense लगा कर पैसे कमाए


हम में से बहुत सारे लोगों को ये पता होगा कि, Google AdSense एक गूगल का product हैं. और Google AdSense हमें ads देता है अपने ब्लॉग पर लगने के लिए.
इसके साथ-साथ हमें Google adsense के Ads बहुत सारे Blogs में भी दिखाई देते हैं. क्योंकि बहुत सारे bloggers का जो main income source होता है, वह होता है गूगल AdSense.
अगर आपके पास ऐसे कोई ब्लॉग हैं. जिसमें हर महीने बहुत ही सारा traffic आता हैं. तो फिर आप उस ब्गूलॉग को monetize कर सकते हो Google AdSense के द्वारा.
अपने blog को गूगल AdSense के साथ monitize करने के लिए आपको केवल मेरे दिए हुए तीन स्टेप्स को फॉलो करना करना.
- Google AdSense की वेबसाइट पर जाएँ और वहाँ पर Sign Up करके अपना account बनाये.
- Account बनाने के बाद आपको एक Code मिल जाएंगा. उस Code को Copy करके आपको अपने theme के header में उस code को Paste करना होगा.
- एक या दो दिन में आपको Google AdSense की तरफ से approval का email आएगा. Approval होने के बाद आप Google Adsense के ads लगा सकते हो अपने ब्लॉग में.
अगर आपको Google AdSense के approval लेने में कोई भी दिकत आती है, तो फिर आप इस लेख को पढ़ सकते हो. Adsense Approval कैसे ले वो भी 24Hrs में.
2. Media.NET के द्वारा पैसे कमाए

Media.net भी Google Adsense की तरह काम करता हैं. लेकिन आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा कि, अगर हम google adsense का इस्तेमाल करेंगे. तो फिर हमें जरूरत क्यों है Media.net को इस्तेमाल करने की?
इस सवाल का मैं आपको आसान सा जवाब देना चाहता हूँ. जब हमारा Adsense किसी भी कारन से disable होता हैं. तो फिर हमें पैसे कमाने के लिए किसी और Advertiser के ads लगाने होते है अपने ब्लॉग में.
इसलिए media.net एक बहुत ही बढ़िया Alternative है Google adsense का.
लेकिन Media.net का एक Disadvantage भी हैं. वो है, ये केवल English के blogs को approval देता हैं. और अगर आपके पास english का ब्लॉग है, तो फिर आप इस Ad network का जरूर इस्तेमाल करें.
3. Ezoic.com को इस्तेमाल करके पैसे कमाए

eZoic.com का नाम आपने शायद कभी नहीं सुना होगा. क्योंकि ezoic बहुत ही कम Bloggers इस्तेमाल करते हैं.
अब आत आती है कि, ezoic क्या हैं और आप कैसे ezoic को इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं
सबसे पहले मैं आपको बताऊंगा कि, ezoic क्या हैं. ezoic एक ai (Artificial Intelligence Program) हैं. जो कि, Publishers के लिए बनाया गया हैं. यानी कि, हम ezoic के माध्यम से बहुत ही सारा पैसा कमा सकते हैं.
लेकिन ezoic से पैसे कमाने से पहले आपके पास एक Google Adsense का Account होना चाहिए. और इसके साथ-साथ आपके analytics में 10000+ sessions होने चाहिए per month.
जब आपके पास ये दो चीजे होंगे. तभी आपको approval मिल जायेगा ezoic के द्वारा.
अब बात आती है कि, ezoic और adsense कैसे काम करता हैं?
मैंने आपको पहले ही बताया कि, ezoic एक ai (artifical Intellegence) पर काम करता हैं. यानी कि, जो आपके Adsense के High cpc ads होंगे. वो high cpc ads, ezoic आपके वेबसाइट पर लगाएगा. जिस के माध्यम से आप अपने वेबसाइट से बहुत ही सारे पैसे कमा सकते हो.
अगर आप भी ezoic और Google Adsense के माध्यम से पैसे कमाना चाहते हैं. तो उसके लिए आपको SignUp पर क्लिक करना होगा. जब आप ezoic पर signup करेंगे, उसके बाद ezoic की team आपसे संपर्क करेगी.
जब आपको ezoic का approval मिल जायेगा. तब आपको खुद यकीन हो जायेगा कि, आपकी income में कितना फरक आया हैं. इसके साथ-साथ आपके वेबसाइट की speed भी increase हो जाएगी.
4. Affiliate Marketing करके पैसे कमाए

Affiliate Marketing नाम से ही पता चलता है कि, एफिलिएट मार्केटिंग किस चीज को कहते हैं. अगर आपको नाम से पता नहीं चला एफिलिएट मार्केटिंग किस को कहते हैं?
तो फिर मैं आपको बतादों, एफिलिएट मार्केटिंग में हमें दुसरे companies के products को बेच कर अपना profit, यानी की commission दिया जाता हैं.
अब बात आती है कि, कैसे आप अपने वेबसाइट से सम्बंधित products ढूंढे गे? एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए.
अगर आपकी वेबसाइट tech से सम्बंधित हैं. तो फिर आप jvzoo या clickbank को इस्तेमाल कर सकते हो.
और अगर आपकी वेबसाइट education से सम्बंधित हैं. तो फिर आप amazon kindle का Affiliate Program Join कर सकते हो.
और अगर आपकी वेबसाइट general niche से सम्बंधित हैं. तो उसके लिए आप amazon या flipkart के Affiliate program join कर सकते हैं.
अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि, आपको अपनी वेबसाइट के लिए किस Affiliate Program में join होना हैं.
लेकिन यहाँ पर आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा कि, क्या हम Adsense और एफिलिएट मार्केटिंग दोनों कर सकते है एक ही वेबसाइट में?
इसका आसान सा जवाब हैं, हाँ.
5. Sponsored Posts लेकर पैसे कमाए

अगर आपके पास ऐसा ब्लॉग हैं. जिसमें हर महीने अच्छा ख़ासा traffic आता हो. इसके साथ-साथ अगर आपका ब्लॉग थोडा सा भी famous हैं. तो फिर आप sponsored posts लेकर बहुत सारे पैसे कमा सकते हो.
अब बात आती है कि आखिर, Sponsored Posts क्या होता हैं?
चलिए मैं आपको एक उदाहरण के तौर पर समझा देता हूँ.
उदाहरण के लिए: आपकी वेबसाइट Hosting से सम्बंधित हैं. और आपके उस वेबसाइट का कोई पोस्ट, यानी उस पोस्ट का कोई keyword गूगल में पहले position पर rank करता हैं. Rank करने के साथ-साथ आपके उस पोस्ट में बहुत ही सारा traffic आता हैं. और इसी post के द्वारा आपके दुसरे posts पर भी traffic जाता हैं.
इस का मतलब है कि, आपकी वेबसाइट sponsored posts लेकर पैसे कमा सकती हैं. वो कैसे?
उदाहरण के लिए: अगर कोई ऐसी hosting की कंपनी हैं. जो कि अपने hosting को promote करना चाहता हैं, तो वह कंपनी आपसे संपर्क करके अपने hosting को promote कर सकती हैं.
Hosting को promote करने के लिए वह कंपनी आपको offer करेगी कि, हम आपको अपने hosting का review लिख के देंगे, उस पोस्ट को आप अपने वेबसाइट में publish करे. इसके साथ-साथ वह कंपनी आपको बतायेगी कि, आप कितना charge करोगे इस sponsored post का.
यहाँ पे सारा कुछ आप पर depend होता है कि, कितना पैसा आप उन से लेंगे. लेकिन कभी-कभी आपके वेबसाइट के traffic पर भी depend होता है कि, कितना पैसा आपको वह कंपनी दे पायेगी.
अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि, sponsored posts किस को कहते हैं.
लेकिन आपके मन ने एक सवाल जरूर आया होगा कि, मैं कैसे sponsored posts ढूंढो गा?
इसका मैं आपको आसान सा जवाब देता हूँ. आपको केवल अपने वेबसाइट में contact Us page को बनाना होगा. इस पेज को बनाने के बाद आपको खुद ब खुद emails आने लग जाएंगे.
लेकिन आपको sponsored posts के लिए तभी emails आयेंगे. जब आपकी वेबसाइट पर traffic आता हो. और इसके साथ-साथ आपकी वेबसाइट थोड़ी सी famous भी होनी चाहिए.
6. Guest Posting के द्वरा पैसे कमाए

Paid Guest Posting से पैसे कमाने के लिए आपके पास High Traffic वाला ब्लॉग होना जरूरी हैं. क्योंकि बिना traffic के आपको कोई भी paid guest पोस्ट नहीं दे पायेगा.
अब बात आती हैं कि, Paid Guest Post क्या होता हैं?
उदाहरण के लिए: Wiki Catch एक बहुत ही बड़ी वेबसाइट हैं. इस में आपको Start a Blog, How To और Education & Career से सम्बंधित जानकारी मिलती हैं.
अब किसी व्यक्ति ने कोई नयी वेबसाइट बनायीं हैं. उस वेबसाइट को गूगल या किसी भी search Engine में Rank होने के लिए promotion की जरूरत हैं.
यानी कि, अगर उस वेबसाइट के किसी पोस्ट को rank करवाना होगा, तो फिर उसके लिए उस व्यक्ति को Backlinks बनाने होंगे.
Backlinks बनाने से वो पोस्ट गूगल में rank हो जाएगी. जो कि, ये व्यक्ति चाहता हैं. लेकिन Backlinks कोई भी वेबसाइट ऐसे नहीं देती हैं. जब तक कि, हम उसको पैसे नहीं देंगे.
उदाहरण के लिए: इस व्यक्ति ने मुझसे संपर्क किया. और बताया कि, मैं आपको एक पोस्ट लिख कर देता हूँ. और मैं उस पोस्ट में एक backlink अपने पोस्ट के लिए लेना चाहता हूँ.
यहाँ से मैं उस व्यक्ति को कहता हूँ कि, आप मुझे $100 दो, और मैं आपको एक Dofollow Backlink दे धुगा. वो व्यक्ति मुझे आराम से $100 देगा. क्योंकि उस व्यक्ति को पता है कि, मुझे कितना Profit हो जायेगा इस Backlink से.
चलिए मैं आपको एक उदाहरण के तौर पर समझा देता हूँ.
जो मैं उस व्यक्ति को Backlink दूंगा, उसको तीन तरीकों से Profit हो जायेगा.
- wiki Catch वेबसाइट के द्वारा उस पोस्ट पर lifetime के लिए referral traffic जाता रहेगा.
- जिस पोस्ट पर मैं उस व्यक्ति को Backlink दूंगा. वह कुछ ही दिनों में गूगल और बाकी Search Engines में rank हो जायेगा.
- जब वो पोस्ट गूगल में Rank हो जाएगी. तब वो व्यक्ति उस पोस्ट से बहुत ही सारे पैसा भी कमा सखे गा.
अब बात आती है कि, मुझे यानी Wiki Catch को कैसे Profit हो जायेगा Guest पोस्ट लेकर?
- मुझे फ्री में एक High Quality का आर्टिकल मिल जायेगा.
- उस आर्टिकल के साथ-साथ मुझे पैसे भी मिल रहे हैं.
अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि, Paid Guest पोस्ट लेकर आप कैसे पैसे कमा पाएंगे.
लेकिन Paid Guest Posting को लेने के लिए आपको अपने वेबसाइट में contact us पेज को बनाना होगा. तभी आपको Paid guest Posting के लिए emails आयेंगे.
7. Backlinks दे कर पैसे कमाए

अगर आपके वेबसाइट पर अच्छा ख़ासा traffic आता हैं. तो फिर आप अपने वेबसाइट पर backlinks दे कर पैसे कमा सकते हैं.
यहाँ पर अब बात आती है कि, Backlink क्या होता हैं?
इसके बारे में मैंने पहले से ही एक पोस्ट लिखा हुआ हैं. आप उस पोस्ट को पढ़ कर जान सकते हो. जब आपको backlinks के बारे में ज्ञान हो जायेगा. उसके बाद बात आती है कि, कैसे आप backlink दे कर पैसे कमा सकते हो?
चलिए मैं आपको एक उदाहरण देता हूँ.
अगर आपकी वेबसाइट High Authority वाली वेबसाइट हैं. और इसके साथ-साथ आपकी वेबसाइट में बहुत ही सारा traffic आता हैं. तो फिर आपको जरूर backlinks के लिए लोग emails करेंगे.
क्योंकि उन लोगों को पहले से ही पता होगा कि, आपकी वेबसाइट एक High Authority वाली वेबसाइट हैं. और जो आप उनको backlink देंगे, उस backlink के जरिये से उनकी वेबसाइट बहुत ही तेजी से किसी भी search engine पर rank करेगी.
Backlink को देने के लिए आपको अपने वेबसाइट पर Contact us पेज को बनाना होगा. तभी आपको Backlink के लिए mails आयेंगे.
8. Private Forum बना कर पैसे कमाए

अगर आपके पास ऐसा audience हैं. जो कि, Website Development, Seo, Android Development से सम्बंधित जानकारी लेना चाहता हैं. तो फिर आप अपने audience के लिए Private Forum बना सकते हो.
इस Forum को बनाने का मतलब होता है कि, आप एक Premimum Service देते हैं, अपने audince को. यानी कि, अगर किसी व्यक्ति को वेबसाइट बनाने में कोई भी दिकत आती हैं. तो वह व्यक्ति आपको इस private forum के माध्यम से बता सकता हैं.
उस व्यक्ति का समाधान बताने के लिए आपको इसी Private forum का इस्तेमाल करना होगा.
लेकिन वो व्यक्ति तभी आपसे संपर्क कर सकता हैं. जब वह व्यक्ति आपके private forum पर fees देगा. ये बिलकुल आप पर निर्भर करता है कि, कितना पैसा आप अपने User से लेंगे.
Fees लेने के साथ-साथ आप अपने forum में Google Adsense का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
9. eBook बेच कर पैसे कमाए

अगर आपके पास ऐसा कोई ज्ञान हैं. जिस में आप माहिर हो, तो फिर आप उस ज्ञान को एक ई-पुस्तक में लिख कर किसी को भी बेच सकते हो.
लेकिन ई-पुस्तक को लिखने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि, ई-पुस्तक किस को कहते हैं और इसको कैसे बनाते हैं?
मैं आपको बतादूँ Physical पुस्तक की तरह ई-पुस्तक भी होता हैं. लेकिन Physical पुस्तक को हम हाथ में पढ़ सकते है और ई-पुस्तक को हम Computer, Mobile और laptop में ही पढ़ सकते हैं.
अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि पुस्तक और ई-पुस्तक में क्या अंतर हैं.
अब बात आती है कि, कैसे आप खुद की ई-पुस्तक को बना सकते हैं?
ई-पुस्तक को बनाने के लिए आपके पास Computer और उस computer में Ms Word होना चाहिए. तभी आप अपने ई-पुस्तक को बना सकते हैं.
Step 1. सबसे पहले आपको Ms-Word Download करना होगा.
Step 2. आपके पास जो Ms-word है, उसको आप open करें.
Step 3. जिस का भी आपके पास ज्ञान हैं. उस ज्ञान को आपको लिखना होगा. जैसे कि हम Notes लिखते हैं.
Step 4. जब आप सारा कुछ लिखेंगे. उसके बाद आपको Save as पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपको PDF को select करके Save करना होगा.
Step 5. अब आपको इस PDF का cover बनाना होगा. उस cover को बनाने के लिए आप crello.com का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Step 6. ई-पुस्तक को बने के बाद आपको वह अपने वेबसाइट पर upload करना होगा.
Step 7. Upload होने के बाद आपको किसी भी Payment Gateway का इस्तेमाल करना होगा. ज्यादा तर लोग instamojo का इस्तेमाल करते हैं.
इन सारे स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपकी ई-पुस्तक आपके वेबसाइट पर खरीदने के लिए तयार हो जाएगी.
अगर आपके पास वेबसाइट नहीं हैं. तो फिर आप ई-पुस्तक से पैसे कैसे कमाए पढ़ कर direct selling के बारे में जान पावोगे. यानी कि, आप फ्री में वेबसाइट बना कर अपने ई-पुस्तक को बेच पाएंगे.
10. Service दे कर पैसे कमाए

Sell your Service पढ़ने से पता चलता है कि, आपको अपने वेबसाइट में कोई भी service अपने audience को बेचनी होगी .
अब आपके मन ने एक सवाल जरूर आया होगा कि, मैं कोनसी services बेच सकता हूँ अपने वेबसाइट में.
इसका मेरे पास आसान सा जवाब हैं.
जिस niche से सम्बंधित आपकी वेबसाइट हैं आप उसी niche से सम्बंधित ऐसा service दो जिससे कि आप अपने वेबसाइट से बहुत ही सारे पैसे कमा सखो.
यानी कि, अगर आप अपने वेबसाइट में seo से सम्बंधित पोस्ट डालते हो. तो फिर आप अपने Audience को Seo की service दे सकते हैं.
अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि, मुझे अपने वेबसाइट में कोनसी service बेचनी हैं. लेकिन उस service को बेच ने के लिए आपको अपने वेबसाइट में एक पेज बनाना होगा. जिस में आप अपने service के बारे में लिखेंगे.
और उस पेज आप आप जरूर अपनी email Id को add करें. ताकि लोग आपको संपर्क करके आपकी service ले सखे.
11. Course बना कर पैसे कमाए

अगर आपको Videos बनाना और videos की editing करना पसंद हैं. तो फिर आप खुद का course बना कर अपने audience को बेच सकते हैं.
लेकिन अगर आपकी audience आप पर trust करती हैं. तो तभी आपका course वह खरीदें गे.
अगर आपको लगता है कि, आपकी audience आप पर trust करती हैं. तो फिर बात आती है कि, आप किस से सम्बंधित अपना course बनायेंगे.
इसका मेरे पास आसान सा जवाब हैं.
आपको वही course बनाना होगा, जिस में आपको बहुत ही सारा ज्ञान हो. यानी कि, आपके पास ऐसा ज्ञान होना चाहिए जिस में आप बहुत ही ज्यादा माहिर हो. तभी आप वो course बनाना.
एक और बात, जिस भी Niche से आपकी वेबसाइट सम्बंधित हैं. उसी Niche से सम्बंधित आप अपना course बनाना. क्योंकि आपको अपना course बेच ने के लिए कोई भी promotion नहीं करना पड़ेगा. .
12. Physical Products बेच कर पैसे कमाए

अगर आपके वेबसाइट में बहुत ही सारा traffic आता हैं. तो फिर आप अपने वेबसाइट में एक पेज या अपने वेबसाइट में Sub Domain बना कर physical products को बेच सकते हैं.
Physical Products को बेच ने के लिए आपको अपने wordpress की वेबसाइट में WooCommerce plugin को install करना होगा. इसके साथ-साथ आपको अपने wordpress में किसी भी payment gateway का इस्तेमाल करना होगा.
इनको करने के बाद आप अपने physical products को बड़ी ही आसानी के साथ अपने वेबसाइट पर बेच सकते हैं. इसके माध्यम से भी आप बहुत ही सारा पैसा कमा पाएंगे.
13. Digital Products बेच कर पैसे कमाए

Digital Products में आप Themes, Plugins, Softwares, eBooks और भी बहुत सारे चीजों को आप बेच सकते हो.
इन सारे चीजों को बेच ने के लिए आपको अपने wordpress में wooCommerce का Plugin install करना होगा. Plugin को install करने के बाद आपको वह सारे products को upload करना होगा, जो कि आप बेचना चाहते हैं.
जब आप Digital Products को अपने वेबसाइट पर upload करेंगे. उसके बाद बात आती है Payment Gateway की.
अगर आप india से हैं, तो फिर आप RazorPay के Payment Gateway को इस्तेमाल कर सकते हो. Razorpay पर account बनाने के लिए आपके पास केवल PAN Card होना चाहिए. तभी आपका KYC Razorpay पर हो जायेगा.
14. Freelancing करके पैसे कमाए

अगर आपकी वेबसाइट ऐसे niche से सम्बंधित हैं. यानी कि, आपकी वेबसाइट कंप्यूटर या technology से सम्बंधित हैं. तो फिर आप उस वेबसाइट में freelancing करके पैसे कमा सकते हो.
जैसे हम किसी व्यक्ति को अपनी service देते हैं. वैसे ही freelancing में भी करना होता हैं. अब बात आती हैं कि, आप कैसे अपने traffic, यानी अपने Audience को convert कर सकते हो customer में.
मैं आपको उदाहरण के तौर पर समझा देता हूँ.
उदाहरण के लिए: आपकी वेबसाइट web development से सम्बंधित हैं. और इसी वेबसाइट पर आपको बहुत ही सारा traffic आता हैं.
अब जो आपका सारा Audience होगा, वह होगा Web Development से सम्बंधित. यानी कि, वह सारे लोग वेबसाइट बनाना सीखते होंगे. अब इस सारे audience में ऐसे भी कुछ लोग होंगे, जिनको खुद से वेबसाइट बनाना नहीं आता होगा.
अगर आप इन्ही लोगों के लिए एक पेज अपने वेबसाइट पर बनायेंगे. जिस पर आप लिखें गे (Hire Me).
Hire Me पेज को बनाने के बाद आपसे लोग जरूर संपर्क करेंगे. क्योंकि आपकी audiece को पता है, आप वेबसाइट बनाने में माहिर हो. इसलिए आपकी audience में से कुछ लोग आपको वेबसाइट बनाने के लिए Hire करेंगे.
इस बात को आप जरूर याद रखना. जितना अच्छा आप freelancing में काम करेंगे, उतने ही ज्यादा आपको customers मिलेंगे.
15. Accept Donation

अगर आपके वेबसाइट पर बहुत ही सारा traffic आता हैं. और आपकी कमाई शून्य हैं, तो फिर आप donation का बटन अपने वेबसाइट में लगा सकते हो.
Donation का बटन लगाने से आपको वह audience कुछ पैसे contribute कर सकती हैं. जो कि, आपके वेबसाइट पर आते हैं.
अपनी वेबसाइट में donation का बटन लगाने के लिए आप Paytm, Paypal या किसी और Payment Gateway का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अगर आपके पास WordPress की वेबसाइट हैं. तो फिर आप Charitable plugin का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Conclusion
अगर आपको लगता है कि, website se paise kaise kamaye लेख आपके लिए helpful रहा हैं. तो फिर आप इस लेख को जरूर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना. ताकि वह भी इन तरीकों को इस्तेमाल करके अपने वेबसाइट से बहुत ही सारा पैसे कमा पाए.
और अगर आपको इस लेख से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए, तो उसके लिए आप मुझे कमेंट करके बता सकते हो. मैं आपके कमेंट का जरूर रिप्लाई दूंगा.

