गूगल और कई अन्य सर्च इंजन पर प्रतिदिन एक बड़ी संख्या में वेबसाइट बनकर सम्मिट होती है और आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति वेबसाइट बनाने की सोचता है। अगर आप भी वेबसाइट बनाने पर विचार कर गए है और आप Free Website Kaise Banaye सोच रहे है तो दोस्तों आज का हमारा यह लेख इसी विषय पर आधारित हैं।
इंटरनेट के जरिए पैसा कमाने का सबसे मोस्ट पॉपुलर प्लेटफार्म ब्लॉग और यूट्यूब चैनल है। अगर आप लिखने की शौकीन है और आपको लोगों के साथ जानकारियां सरल शब्दों में और आसान तरीके से सागर करना आता है, तो आपके लिए ब्लॉग या वेबसाइट बेस्ट प्लेटफॉर्म पैसा कमाने के लिए हो सकता हैं।
फ्री में वेबसाइट बनाने से पहले आपको जानना होगा कि आखिर वेबसाइट क्या होती हैं? एवं इससे जुड़ी हुईअन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हम आपको अपनी इस लेख में प्रदान करने वाले है और इसीलिए आप आज के हमारे इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें और फ्री में वेबसाइट बनाना सीखे।
वेबसाइट क्या होती हैं
अगर आप इंटरनेट के जरिए फ्री में वेबसाइट बनाने की जानकारी तलाश रहे है और आपको हमारा यह लेख मिल जाता है और आप इसे पढ़ रहे है तो समझ लीजिए आप किसी वेबसाइट के माध्यम से ही हमारी इस जानकारी को पढ़ रहे है। आप किसी भी भाषा में या किसी भी विषय पर वेबसाइट बना सकते है और अपने उस वेबसाइट पर टेक्स्ट रूप में लोगों के साथ जानकारी शेयर कर सकते हैं।
आप अपनी वेबसाइट के जरिए लोगों को जानकारी शेयर करने के साथ-साथ इसे मोनेटाइज करके घर बैठे पैसा भी कमा सकते है। आज के समय में कई सारे लोग वेबसाइट बनाकर बड़ी ही आसानी से नेम, प्रेम और पैसा कमा रहे हैं।
फ्री वेबसाइट बनाने के लिए रिक्वायरमेंट
फ्री में वेबसाइट बनाने के लिए हमें कुछ आवश्यक चीजों की जरूरत पड़ती है और उसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित हैं।
Gmail Id: फ्री में वेबसाइट बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक जीमेल अकाउंट की आवश्यकता पड़ेगी और आप बस 1 से 2 मिनट में बड़ी आसानी से जीमेल अकाउंट बना सकते हैं।
Laptop or computer or Mobile: वेबसाइट बनाकर उस पर काम करने के लिए आपको कम से कम स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप कंप्यूटर की आवश्यकता होगी।
Internet connectivity: जैसा कि आपको पता है कि बिना इंटरनेट कनेक्शन के ऑनलाइन किसी भी प्रकार का काम नहीं किया जा सकता है और इसीलिए आपको अपने वेबसाइट पर काम करने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होगा।
Time management: अगर आप एक नई वेबसाइट के साथ अपनी शुरुआत कर रहे है तब आपको शुरुआती समय में इस काम में थोड़ा ज्यादा समय देना होगा क्योंकि आपको काफी कुछ सीखना होगा और साथ ही साथ उसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर इंप्लीमेंट भी करना होगा और इसीलिए इस प्रकार के काम में सबसे पहले टाइम मैनेजमेंट की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत पड़ती हैं।
Domain Name: अगर आप अपना कोई बिजनेस शुरू करते है या फिर कोई शॉप शुरू करते है तो सबसे पहले हमें उसकी पहचान के लिए एक नाम देना होता है। ऐसा करने से तभी तो पब्लिक हमारे बिजनेस या फिर शॉप के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएगी और फिर हमारा बिज़नेस या शॉप आसानी से चल पड़ेगा। ठीक उसी प्रकार से आप इस जानकारी को जिस वेबसाइट के जरिए पढ़ रहे है , उसका भी एक नाम है और इसी नाम को ब्लॉगिंग के फील्ड में डोमेन नेम कहा जाता है। इसी डोमेन नेम के जरिए गूगल को और आपके यूजर को आपके वेबसाइट के बारे में पता चल सकता है। इसीलिए वेबसाइट बनाने से पहले हमें अपने वेबसाइट का आसान और सबसे सटीक डोमेन नेम सेलेक्ट करना चाहिए।
Hosting: जो लोग वेबसाइट बनाने के लिए थोड़ा बहुत पैसा निवेश कर सकते है वे वर्डप्रेस पर या फिर किसी अन्य प्लेटफार्म पर वेबसाइट कस्टमाइज करते है । हम जितने भी वेबसाइट पर कंटेंट डालेंगे या फिर जो भी वेबसाइट में करेंगे वह सभी आपके 24 घंटे एवं सातों दिन लाइव रहेगा और उसमें डाटा भी सुरक्षित रहेगा। वहीं अगर आप फ्री में वेबसाइट बनाना चाहते है , तो गूगल ब्लॉग स्पॉट पर आपको किसी भी प्रकार के डोमेन या फिर यूं कहें कि होस्टिंग भी लेने की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप थोड़ा बहुत पैसा निवेश करके वेबसाइट बना रहे है तब आपको सबसे पहले बेस्ट होस्टिंग का चुनाव करना बहुत ही आवश्यक है और इस पर हमने ऑलरेडी Cloudways review in Hindi इस पर विस्तृत आर्टिकल लिखा है और आप इसे एक बार अवश्य पढ़ें।
Courage and Patience: दोस्तों अगर आप चाहते है कि वेबसाइट बनाकर रातों-रात पैसे कमाने लगे तो आपकी यह सोच इस क्षेत्र में बिल्कुल नकारात्मक सिद्ध हो जाएगी।यही कारण है कि आपको इस क्षेत्र में आकर सफल होना है तो सबसे पहले इसमें आपको आत्मविश्वास के साथ-साथ थोड़े धैर्य भी रखने की आवश्यकता होगी। धैर्य रखने के साथ-साथ आपको हर समय कुछ ना कुछ लिखते रहना है और इस क्षेत्र में अपनी स्किल को इंप्रूव करते रहना है और तब जाकर आप ब्लॉग और वेबसाइट से कुछ समय बाद पैसा कमाना शुरू कर देंगे। वेबसाइट बनाने के बाद हमें कम से कम 6 महीना या फिर 1 साल तक बिना किसी प्रॉफिट को सोच कर काम करना है और यह काम आपका निरंतरता से होना चाहिए। अगर आप अच्छे स्ट्रैटेजी के साथ और साथ ही में पेयजल के साथ वेबसाइट पर काम करेंगे तो एक न एक दिन अवश्य सफल होंगे और आप इसे पैसा भी कमाएंगे।
ब्लॉगस्पॉट क्या हैं
23 अगस्त वर्ष 1999 में ब्लॉग स्पॉट की शुरुआत की गई थी। यह गूगल का एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी वेबसाइट बिल्कुल फ्री में और होस्टिंग एवं डोमेन रहित बना सकता है। ब्लॉग स्पॉट पर आपको 57 से भी अधिक भाषाओं में ब्लॉगिंग करने की छूट प्राप्त होती है। अगर आप अपनी वेबसाइट बनाना चाहते है और आपके पास निवेश करने के लिए पैसे नहीं है तो आप अपनी वेबसाइट आज ही ब्लॉग स्पॉट पर बड़ी ही आसानी से कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके बना सकते हैं।
यहां पर आप निजी वेबसाइट, व्यवसायिक वेबसाइट, नॉलेज शेयरिंग वेबसाइट और भी कई तरीके की वेबसाइट को डिजाइन कर सकते है। आप इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके अपने वेबसाइट को गूगल ऐडसेंस के जरिए मोनीटाइज करके भी पैसे कमा सकते है। अगर आप चाहे तो कस्टम डोमेन लेकर भी अपनी वेबसाइट को ब्लॉग स्पॉट पर बना सकते है। जब आपको लगे कि आप थोड़े बहुत पैसे अपने वेबसाइट पर कमाने लगे है और आप अपने इस वेबसाइट को वर्डप्रेस या फिर किसी अन्य ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट भी कर सकते हैं।
फ्री वेबसाइट कैसे बनाये
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया आप गूगल के ब्लॉग स्पॉट का इस्तेमाल करके अपनी फ्री में वेबसाइट बना सकते है। अपनी वेबसाइट को फ्री में बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है बस हमारे द्वारा नीचे बताए गए कुछ आसान स्टेप को आपको फॉलो करना है और उसके बाद आप अपनी फ्री वेबसाइट सरलता से बनाने में सक्षम हो पाएंगे।
1. गूगल में Bogger.com टाइप करें

फ्री में वेबसाइट बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर जाना है और फिर उसके सर्च बॉक्स में Blogger.com लिखकर सर्च कर देना हैं।
2. Create Your Blog पर टाइप करें

अगर आपने अपने जीमेल आईडी से लॉगिन किया होगा तो आपको डायरेक्ट Create your blog नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और अगर आपने अपने जीमेल आईडी से लॉगइन नहीं किया है तब आपको सबसे पहले अपने जीमेल आईडी से गूगल में लॉगइन करना है उसके बाद यह वाला स्टेप पूरा करना हैं।
3. ईमेल आईडी लिखें और नेक्स्ट पर क्लिक करें

आप इतनी प्रक्रिया को कंप्लीट करने के बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलकर आएगा और यहां पर आपको अपनी ईमेल आईडी लिख कर नेक्स्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा। यदि आपके पास ईमेल आईडी नहीं है तो फिर आप ईमेल आईडी कैसे बनाये लेख पढ़ सकते हैं।
4. अब ईमेल आईडी का पासवर्ड लिखें

अब आपको अपने जीमेल आईडी का चुनाव करने के बाद आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए उसमें लॉगइन कर लेना है और उसके बाद अंतिम में नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
5. अपने ब्लॉग का नाम लिखें

अब आपको अगले स्टेट में अपनी वेबसाइट का डिस्प्ले नेम रखना है और आपने जो भी डोमेन नेम रखा है उसी को ही अपना डिस्प्ले नेम बनाएं और फिर अंतिम में नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर दें।
6. अपने ब्लॉग का नाम लिखें

अब अगले स्टेप में आपको अपने वेबसाइट के डोमेन नेम को टाइप करना है जैसा कि आपको स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है। आप यहां पर कस्टम डोमेन या फिर फ्री का डोमेन लगा सकते हैं।
7. ब्लॉगस्पॉट का दश्बोर्ड देखें

अब इतनी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक से पूरा कर लेने के पश्चात आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलकर आएगा और आप यहां से अपनी वेबसाइट को अच्छे तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं।
8. व्यू ब्लॉग पर क्लिक करें

अब इस नए इंटरफेस पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और आप इन ऑप्शन का इस्तेमाल अपने वेबसाइट को डिजाइन करने के लिए या फिर कस्टमाइज करने के लिए कर सकते है और इतना ही नहीं अपने ब्लॉग को व्यू करने के लिए आपको यहां पर View Your Blog नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल अपने ब्लॉग को व्यू करने के लिए कर सकते हैं।
9. अपने वेबसाइट का इंटरफ़ेस देखें

10. अब अपने वेबसाइट का टेम्पलेट रखे

बस आप इतनी सी प्रोसेस को पूरा करने के बाद अपनी वेबसाइट को बिल्कुल फ्री में डिजाइन कर सकते है और हां दोस्तों यहां पर आपको कई सारे फ्री में टेंप्लेट भी मिल जाते है जिनका इस्तेमाल अब अपने वेबसाइट को डिजाइन या कस्टमाइज करने के लिए कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
निष्कर्ष
अगर आपको Free Website Kaise Banaye लेख पसंद आया है तो फिर आप यह अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करना जो की अपनी वेबसाइट बनाना चाहते है। इसके अलावा अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो फिर आप नीचे कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

