WikiCatch.comWikiCatch.com
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Trending
  • Unlocking Efficiency: Exploring Project Management Systems
  • The Impacts of a Game Launcher
  • A Comprehensive Guide to the Data Foundation
  • Ensuring Prosperity: Selecting the Right Gold Coin for Dhanteras
  • Top 7 Differences between Crypto and Forex Trading
  • 6 Tips For Finding The Best Car Accident Lawyer In Phoenix
  • 3 Ways to Add a Pen Holder to a Clipboard
  • Why is lipid profile test done in fasting?
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
WikiCatch.comWikiCatch.com
Thursday, November 30
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
WikiCatch.comWikiCatch.com
Home»How to»Resume कैसे बनाये – 2023 में खुद का रिज्यूमे बनाना सीखे
How to

Resume कैसे बनाये – 2023 में खुद का रिज्यूमे बनाना सीखे

By Junaid BashirThursday, May 25th, 202323 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
resume kaise banaye
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अगर आप अपने जॉब के लिए रिज्यूमे बनाना चाहते है तो फिर आप इस लेख को पूरा पढ़े। क्योंकि मैं आपको इस लेख में स्टेप बय स्टेप गाइड करने वाला हूँ कि Resume Kaise Banaye वह भी स्क्रीनशॉट्स के साथ। इसके अलावा मैं आपको इस लेख में सिखाऊंगा कि कैसे आप अपना रिज्यूमे किसी को भी मेल कर सकते हैं।

लेकिन इन दोनों चीजों को करने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आखिर रिज्यूमे क्या होता हैं? इसके अलावा ये भी पता होना चाहिए कि आखिर रिज्यूमे में क्या लिखना होता है। अगर आपको इन दोनों चीजों के बारे में पहले से ही पता है तो फिर आप मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताना ताकि मुझे भी पता चले आपके ज्ञान के बारे में।

Resume क्या होता है

रिज्यूमे एक ऐसा पेज होता है जहाँ पर आपकी सारी जानकारी शोर्ट में लिखी होती है। और आपको तभी इस रिज्यूमे की आवश्यकता पड़ती है जब आप किसी जॉब के लिए अप्लाई करते है। लेकिन जहाँ पर आप अपने रिज्यूमे को सबमिट करेंगे वहां पर जो recruiter होगा वह आपके रिज्यूमे को देख कर ही आपको शोर्ट लिस्ट करेगा।

अगर मैं आपको आसान भाषा में समझाऊं तो फिर आपका रिज्यूमे Upto the point होना चाहिए तभी आपको वह कंपनी इंटरव्यू के लिए बुलाएगी। इसलिए जब भी आप अपना रिज्यूमे बनायेंगे वह आपको ऐसा बनाना होगा जिससे recruiter आपको short list करके इंटरव्यू देने के लिए बुलाये।

Resume में क्या-क्या लिखना होता है

जब आप अपना रिज्यूम बनाते हैं तो उस रिज्यूम में आपको अपनी सारी जानकारी देनी होती है। ताकि वह पढ़ने के बाद किसी के मन में आपसे संबंधित कोई भी सवाल ना आए और जो आपका रिज्यूम पढ़ें वह पढ़कर ही यह समझ सके कि आप किस योग्य है और आपको किस पद पर नियुक्त करना अच्छा रहेगा। आइए हम आपको नीचे कुछ पॉइंट बताते हैं जो आप अपने रिज्यूम में लिखेंगे तो आपकी रिज्यूम सुंदर लगेगी और आपके रिज्यूम को पढ़ने के बाद लोग आपके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।  

व्यक्तिगत विवरण: सबसे पहले आपको अपने रिज्यूम में अपना नाम, पता, पिता का नाम आदि लिखना है। ताकि जो व्यक्ति आपका रिज्यूम पढ़ें उससे आपके बारे में पूरी जानकारी हो जाए कि आपका नाम क्या है, आपके पिता का नाम क्या है और आप कहां के रहने वाले है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो आप अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल नंबर भी अपने रिज्यूम के इस भाग में ऐड कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता: इसके बाद आप कितना पढ़े लिखे हैं वह सारी जानकारी लिखनी है। अगर आप कुछ एक्स्ट्रा कोर्स किए हैं तो उस एक्स्ट्रा कोर्स का जिक्र भी यहां पर आप करें। साथ ही आप अपने सर्टिफिकेट का जेरॉक्स भी अपने रिज्यूम के पीछे लगा दे ताकि लोगों को आपके शैक्षणिक योग्यता का सबूत भी मिल जाए। 

कौशल: इसके बाद आपको अपने रिज्यूम में यह लिखना है कि आपके पास क्या-क्या गुण है और आप कौन-कौन से काम को आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि किसी भी जगह आपके कौशल को देखते हुए आपको नौकरी दी जाती है। इसलिए आपके पास जो भी गुण है उन सभी गुणों का जिक्र अपने रिज्यूम के इस भाग में आपको कर देना है। 

कार्य अनुभव: इसके बाद आपको अपने रिज्यूम में कार्य अनुभव लिखना है कि आप किस काम को कितने दिनों तक किए हैं। यानी कि आपको किसी काम को करने में अनुभव है तो वह कितने दिनों का है। ताकि जो आपका रिज्यूम पढ़ें उसे यह पता चल जाए कि आप कौन सा काम किए हैं और उस काम में आपको कितना अनुभव है। 

उद्देश्य: उसके बाद आप अपने रिज्यूम में अपना उद्देश्य लिखे कि आप जिस कंपनी में यह रिज्यूम डाल रहे हैं उस कंपनी से आप किस पद की नौकरी के लिए आगरा कर रहे हैं। अगर आपका अनुभव और आपकी योग्यता उस नौकरी के लिए सही होगी तो जरूर उस कंपनी के द्वारा आपको वह नौकरी प्रदान की जाएगी।  

संदर्भ: अब आपको अपने रिज्यूम में यह लिखना है कि आप जिस नौकरी के लिए रिज्यूम बना रहे हैं उस नौकरी के लिए आपको सलाह कौन दिया है। ताकि आपके रिज्यूम पढ़ने वालों को पता चल जाए ऊ आप किसके द्वारा कंपनी में नौकरी के लिए आए हैं। 

Resume कैसे बनाये

रिज्यूमे बनाने के लिए आपके पास कंप्यूटर और MS-Word होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इस लेख में मैं इन दोनों चीजों के ही माध्यम से रिज्यूमे बनाना सिखाऊंगा। लेकिन अगर आपके पास ये दोनों चीजे नहीं है तो फिर आप अपने स्मार्टफोन के माध्यम से भी अपना रिज्यूमे बना सकते हैं।

अपने स्मार्टफोन से रिज्यूमे बनाने के लिए आपको मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाये लेख पढ़ना होगा। अगर आपके पास कंप्यूटर और उस कंप्यूटर में MS-Word है तो फिर आप इसी लेख को पढ़ना ताकि आप प्रोफेशनल रिज्यूमे बना सको।

प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए आपको Resume Templates को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के लिए आपको रिज्यूमे टेम्पलेट पर क्लिक करना होगा और ये ऑटोमेटिकली डाउनलोड हो जायेगा। डाउनलोड होने के बाद आपको मेरे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1. MS-Word File को ओपन करें

MS-Word File को ओपन करें

जो Resume Templates का folder आप डाउनलोड करेंगे उसके बाद आपको वह folder ओपन करना होगा। ओपन करने के बाद आपके सामने तीन templates यानी MS-Word के files शो होंगे। जो भी इन तीनों templates में से आपको अच्छा लगे वह आप ओपन कर देना।

2. Enable Editing पर क्लिक करें

Enable editing पर क्लिक करें

जब आप इस फाइल को ओपन करेंगे तो फिर ये Preview Mode में ओपन हो जायेगा। इसको Editing Mode में लेन के लिए आपको Enable Editing पर क्लिक करना होगा।

3. अपना नाम और पता लिखे

अपना नाम और पता लिखे

अपने नाम को लिखने के लिए आपको ऊपर Elezabeth Holmes पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको इस Name को delete करना होगा। उसके बाद आपको इसकी जगह अपना नाम लिखना होगा। अपना नाम लिखने के बाद आपको अपना पता, फ़ोन नंबर और अपनी ईमेल आईडी लिखनी होगी।

4. अपने बारे में लिखें

अपने बारे में लिखें

अपने बारे में लिखने के लिए आपको फोटो के बाईं तरफ में text को delete करके अपने बारे में लिखना होगा।

5. अपना फोटो Add करें

अपना फोटो Add करें

जो भी इमेज आप इस रिज्यूमे में add करना चाहते है तो उसके लिए आपको वह इमेज सबसे पहले crop करनी होगी। इमेज को Crop करने के लिए आपको गूगल में Crop Circle Image Online Search करना होगा। उसके बाद जो पहली ही वेबसाइट होगी आप उसी के माध्यम से अपने इमेज को Circle करके Crop में Convert कर सकते है। इमेज को Crop होने के बाद आपको Copy & Paste करके वह इमेज इस रिज्यूमे लगाना होगा।

6. अपनी कार्य अनुभव लिखें

अपनी कार्य अनुभव लिखें

जो भी आपका कार्य अनुभव होगा वह आपको अनुभव की जगह पर लिखना है। इसको लिखने के लिए आपको यह वाला Text Delete करना होगा। उसके बाद आप अपनी अनुभव उस Text की जगह पर लिख सकते हैं।

7. अपनी कौशल लिखें

अपनी कौशल लिखें

जो भी आपके पास कौशल होंगे उनको आप शोर्ट में लिख सकते है। लेकिन एक बात का आप जरूर ध्यान रखे जो भी आपको आता होगा वही आप लिखे न किसी अपनी मर्जी के मुताबिक।

8. अपनी शिक्षा के बारे में लिखें

अपनी शिक्षा के बारे में लिखें

जहाँ पर आपने पढ़ाई की होगी आपको वह शिक्षा के Section में लिखना होगा और मुझे पता है कि आप ये काम बड़ी ही आसानी के साथ कर सकते हैं।

9. अपनी शौक लिखें

अपनी शौक लिखें

जो भी आपकी शौक होंगी वह आपको शौक के Section में लिखना है और मुझे पता है कि आप ये वाला काम भी बड़ी ही आसानी के साथ कर सकते हैं।

10. अपनी रिज्यूमे को डाउनलोड करें

अपनी रिज्यूमे को डाउनलोड करें

जब आप अपना रिज्यूमे बनायेंगे तो उसके बाद आपको ये रिज्यूमे PDF में डाउनलोड करना है। PDF में इस रिज्यूमे को डाउनलोड करने के लिए आपको MS-Word के ऊपर बाईं तरफ में File दिख रहा होगा। आपको उसी पर क्लिक करके Save as पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके सामने एक popup शो हो जायेगा इस popup में आपको word document पर क्लिक करके PDF पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको save पर क्लिक करना है ताकि आपका रिज्यूमे PDF में save हो जाये।

अगर आपको लगता है कि मुझे रिज्यूमे में और भी चीजों को ऐड करना है तो फिर आप वह एडिट करके बड़ी ही आसानी के साथ कर सकते है। इसके अलावा अब बात आती है कि कैसे आप इस रिज्यूमे को किसी भी कंपनी तक पहुंचाएंगे? तो इसके लिए आपको उस व्यक्ति या कंपनी की ईमेल आईडी होनी चाहिए तभी आप अपने रिज्यूमे को उस व्यक्ति या कंपनी तक पहुंचा सकते हैं।

Resume कैसे भेजे

किसी भी व्यक्ति या कंपनी को रिज्यूमे भेजने के लिए आपको दो Email Id’s की जरूरत पड़ेगी। यानी कि, सबसे पहले आपको अपनी ईमेल आईडी होनी चाहिए और जिसको भी आप अपना रिज्यूमे भेजना चाहते है उसकी भी आपके पास ईमेल आईडी होनी चाहिए चलिए मैं आपको एक उदाहरण देता हूँ।

उदाहरण के लिए: मरी ईमेल आईडी [email protected] है और जिस कंपनी को  में मेल करना चाहता हूँ उसकी ईमेल आईडी [email protected] हैं।

Resume कैसे भेजे स्टेप 1

Step 1. रिज्यूमे भेजने के लिए मैं अपनी ईमेल आईडी ओपन करता हूँ।

Resume कैसे भेजे स्टेप 2

Step 2. अब आपको बाईं तरफ में Compose का विकल्प शो हो रहा होगा अब आपको इसी पर क्लिक करना हैं।

Resume कैसे भेजे स्टेप 3

Step 3. जिस व्यक्ति या कंपनी को आप रिज्यूमे भेजना चाहते हो तो उसकी ईमेल आईडी आपको To में लिखनी होगी। ईमेल आईडी को लिखने के बाद आपको अपने Keyboard में Enter प्रेस करना होगा।

Resume कैसे भेजे स्टेप 4

Step 4. किसी भी रिज्यूमे को  भेजने से पहले email का subject लिखना होता है। यानी कि, आपको Short में लिखना होता है कि ये email किस के बारे में हैं।

Resume कैसे भेजे स्टेप 5

Step 5. Subject लिखने के बाद आपको email की body लिखनी होती है। Body लिखने के शुरु वात में आप Dear Mr. XYZ या Dear Sir/Madam का इस्तेमाल कर सकते हो। इसके बाद आपको email की body लिखनी होगी। जब आप इस email की body लिखेंगे तो उसके बाद आपको email के last में Sincerely, लिख कर इसके नीचे नाम लिखना होगा।

Resume कैसे भेजे स्टेप 6

Step 6. अब आपको वह रिज्यूमे अपने ईमेल में अपलोड करनी होगी। अपलोड करने के लिए आपको File के आइकन पर क्लिक करना होगा।

Resume कैसे भेजे स्टेप 7

Step 7. फाइल के आइकन पर क्लिक करने के बाद आप अपने कंप्यूटर में redirect हो जायेंगे। अपने कंप्यूटर में से आपको वह PDF यानी रिज्यूमे धून कर ओपन पर क्लिक करना होगा।

Resume कैसे भेजे स्टेप 8

Step 8. जो PDF यानी रिज्यूमे ईमेल में अपलोड की तो फिर इसको भेजने के लिए आपको अब Send पर क्लिक करना होगा। अगर आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो फिर आप बड़ी ही आसानी के साथ ईमेल भी भेज सकते हो।

Resume बनाने के लिए टॉप 5 वेबसाइटस

क्या आपको पता है कि आप कई सारी वेबसाइटों का इस्तेमाल करके बड़ी ही आसानी से अपना रिज्यूमे बना सकते हो अब अगर आपके मन में सवाल उठ रहा है कि रिज्यूमे बनाने वाली वेबसाइट कौन-कौन सी है तो ऐसे में हमने यहां पर आपके लिए करीब टॉप फाइव वेब साइटों का ओवरव्यू दिया है और एक बार आप नीचे दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें।

  1. Cvmkr.com
  2. Canva.com
  3. Resume.com
  4. Myperfectresume.com
  5. Novoresume.com

1. Cvmkr.com

दोस्तों पकी पकाई खिचड़ी खाना भला किसको पसंद नहीं है ठीक यही चीज इस वेबसाइट पर लागू होती है। आप इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके बड़ी ही आसानी से यहां पर पहले से दिए गए टेंपलेट का इस्तेमाल करके मात्र 2 से 5 मिनट के अंदर अंदर अपना रिज्यूमे बड़ी ही आसानी से बना सकते है और वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क। बस आपको इस वेबसाइट पर जाना है और इस पर आपको अपना अकाउंट बनाना है फिर आप इनके लिए के फीचर्स का इस्तेमाल करके जैसा चाहो वैसा अपना रिज्यूमे बना सकते हो।

2. Canva.com

Canva.com के बारे में भला कौन नहीं जानता यहां पर आप अपने इंस्टाग्राम रील्स के लिए कंटेंट क्रिएट कर सकते हो और इतना ही नहीं हमने एवं अपने सोशल मीडिया के किसी भी प्रकार की पोस्ट को भी तैयार कर सकते हो अब तो इसमें थोड़ी बहुत वीडियो एडिट भी आसानी से की जा सकती है। अगर आप अपना रिज्यूमे बनाना चाहते हो तो आपको अपना रिज्यूमे बनाने का ऑप्शन भी इसमें देखने को मिल जाएगा और यहां पर पहले से ही आपको कई तरह रिज्यूमे वाले टेंपलेट दिखाई देंगे बस आपको उसमें अपने अनुसार बदलाव करना है और फिर आप उसका इस्तेमाल करके आसानी से अपना अट्रैक्टिव रिज्यूम में बना सकते हो।

3. Resume.com

जैसा कि इस वेबसाइट के नाम से ही पता चलता है कि यहां पर हमें रिज्यूमे बनाने के लिए अनेकों प्रकार के ऑप्शन मिल जाएंगे क्योंकि इस वेबसाइट का इस्तेमाल केवल रिज्यूमे बनाने के लिए और बायोडाटा बनाने के लिए ही किया जाता है। अगर आप अपने मन पसंदीदा डिजाइन को ध्यान में रखकर रिज्यूमे बनाना चाहते हो तो ऐसे में आप फ्री आफ कॉस्ट इस वाली वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते है। हमें इस वाली वेबसाइट पर भी रिज्यूमे बनाने का अनेकों ऑप्शन देखने को मिल जाता है और आप वहां पर दिए गए टेंपलेट्स एवं ऑप्शन का इस्तेमाल करके जैसा चाहो वैसा अपना रिज्यूमे बना सकते हैं।

4. Myperfectresume.com

अगर आप कोई और अपने लिए बेस्ट रिज्यूमे बनाने वाली वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहते हो तो ऐसे में यह वेबसाइट भी आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। आपको इस वाली वेबसाइट पर भी रिज्यूमे बनाने का अनेकों प्रकार का विकल्प देखने को मिल जाएगा और आप उन विकल्प का इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर सकते हो इतना ही नहीं यहां पर हमें पहले से ही रिज्यूमे बनाने के लिए कई तरह टेंपलेट भी दिए जाते है। रिज्यूमे बनाने के अलावा आप यहां पर अपना मैट्रिमोनियल बायोडाटा और अपना जॉब या फिर वर्क एक्सपीरियंस वाला भी रिज्यूमे बना सकते हो।

5. Novoresume.com

आप अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके आसानी से इस वेबसाइट पर विजिट करके जैसा चाहो वैसा रिज्यूमे बना सकते हो। आपको इसमें अपना बेहतर रिज्यूमे बनाने के लिए अनेकों प्रकार के काफी उपयोगी ऑप्शन फ्री में उपलब्ध मिल जाते है और इसके अलावा आपको इस बेहतरीन वेबसाइट पर पहले से ही रिज्यूमे से संबंधित टेंप्लेट भी बने बनाए देखने को मिल जाते है और आप उन टेंप्लेट में अपने आवश्यकतानुसार थोड़ा बहुत बदलाव करके अपना रिज्यूमे बना सकते हो और उसका उपयोग कर सकते हो और यह सब कुछ इस वेबसाइट पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हो।

Resume बनाने के लिए टॉप 5 ऐप्स

दोस्तों अगर आप अपने मोबाइल फोन में रिज्यूमे बनाने वाला ऐप इंस्टॉल करना चाहते हो और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आपके लिए बेस्ट एप्स कौन सी हो सकती है तो आपको बिल्कुल भी फिक्र करने की आवश्यकता नहीं है। अब हम आपको आगे इसी लेख के माध्यम से रिज्यूमे बनाने वाले बेस्ट एप्स के बारे में जानकारी देंगे और आप इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पर जरूर पढ़ें।

  1. Resume Builder App
  2. Resume PDF Maker
  3. Canva App
  4. Free Resume Builder    
  5. CV Maker Resume Builder

1. Resume Builder App

आप इस बेहतरीन एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर पर से जाकर बिल्कुल फ्री में इंस्टॉल कर सकते हो। इस एप्लीकेशन के अंदर आपको दीजिए में बनाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। आपको इसमें पहले से ही दिए गए टेंप्लेट का ऑप्शन भी देखने को मिल जाएगा। इस एप्लीकेशन में रिज्यूमे बनाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क देने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है और इतना ही नहीं आपको इसमें रिज्यूमे में बनाने के अलावा भी अनेकों प्रकार के अन्य आवश्यक बायोडाटा या फिर सीवी से संबंधित ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे।

Resume Builder App के फीचर्स

  • एप्लीकेशन बिल्कुल फ्री है।
  • अकाउंट बनाना बेहद आसान है।
  • आपको इसमें फ्री में टेंपलेट भी मिलते हैं।
  • आप कस्टमाइज टेंपलेट भी यूज कर सकते हैं।
  • 2 मिनट में आप रिज्यूमे बना लेंगे।

2. Resume Pdf Maker App

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इस एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल करके आसानी से रिज्यूमे बनाया जा सकता है। आपको इस एप्लीकेशन के अंदर रिज्यूमे बनाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे और आप उन सभी ऑप्शन का इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर पाओगे। इस एप्लीकेशन का यूजर इंटरफेस काफी आसानी से आपको समझ में आ जाएगा क्योंकि इसे यूजर को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है और आपको इसमें अपना रिज्यूमे बनाने के लिए काफी अट्रैक्टिव और उपयोगी ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे और आप उन ऑप्शन का उपयोग करके जैसा चाहो वैसा अपना रिज्यूमे बना सकते हो और रिज्यूमे को डाउनलोड करके उसका उपयोग भी कर सकते हो। इस एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर इसे बिल्कुल फ्री में इंस्टॉल किया जा सकता है और इसमें रजिस्ट्रेशन फीस भी देने की आवश्यकता नहीं होती हैं।

Resume PDF Maker के फीचर्स

  • आप रिज्यूमे को पीडीएफ में कन्वर्ट कर सकते हैं।
  • गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रिज्यूमे बनाने के अनेक ऑप्शन मिल जाते हैं।
  • ऐप का यूजर इंटरफेस काफी आसान है।
  • 100 से भी अधिक रिज्यूमे टेंपलेट मिलते हैं।

3. Canva App

कैनवा अपनी सर्विस वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपने यूजर को प्रदान करता है। दोस्तों जो जो ऑप्शन आपको कैनवा की वेबसाइट पर जाकर देखने को मिलते है वही वही ऑप्शन आपको इसके एप्लीकेशन में भी बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल करने को मिल जाएंगे और आप इनकी आपका भी इस्तेमाल करके जैसा चाहो वैसा अपना रिज्यूमे बना सकते हो। यदि आप कैनवा का ऑफिशल एप्लीकेशन इंस्टॉल करना चाहते हो तो आप गूगल के प्ले स्टोर से और एप्पल के ऐप स्टोर पर जाकर के इसे बिल्कुल फ्री में स्टोर करके यूज कर सकते हो और अपने मन पसंदीदा रिज्यूमे को भी इसके अंदर बना सकते हो।

Canva App के फीचर्स

  • सभी प्रकार के ग्राफिकल काम कर सकते हैं।
  • 50 से भी अधिक फ्री टेंप्लेट मिलते हैं।
  • रिज्यूमे के टेंप्लेट को अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • जैसा चाहे वैसा रिज्यूमे इसमें कम समय में बना सकते हैं।
  • इसमें इंस्टेंट शेयर के जरिए रिज्यूमे को शेयर भी कर सकते हैं।
  • रिज्यूमे को पीडीएफ फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फ्री में भी काफी अच्छा रिज्यूमे इसमें बनाया जा सकता है।

4. Free Resume Builder App

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इस एप्लीकेशन के अंदर बिल्कुल फ्री में रिज्यूमे बनाया जा सकता है। इस एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर पर काफी अच्छी रेटिंग प्राप्त है और लोगों ने भी काफी अच्छा फीडबैक इस एप्लीकेशन के प्रति अपना दिया हुआ है अर्थात कुल मिला जुला कर इसके यूजर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इसमें हमें काफी आसानी से रिज्यूमे बनाने का अट्रैक्टिव और अनेकों ऑप्शन देखने को मिल जाता है। आप इस एप्लीकेशन को भी गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर बिल्कुल फ्री में इंस्टॉल कर सकते हो हालांकि इसे एप्पल के एपिसोड पर अभी अवेलेबल नहीं किया गया है। इसके यूजर इंटरफेस को समझने में आपको बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान तरीके से डिजाइन एवं कस्टमाइज किया गया हैं।

Free Resume Builder के फीचर्स

  • गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से आसानी से अकाउंट बना सकते हैं।
  • इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान मिल जाता है।
  • हमें इस में आसानी से रिज्यूमे बनाने के अट्रैक्टिव विकल्प मिलते हैं।
  • आप फ्री में काफी ज्यादा अच्छा अपने अनुसार कस्टमाइज रिज्यूमे बना सकते हैं।

5. CV Maker Resume Builder App

इस बेहतरीन एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर पर से लगभग एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने अपने फोन में इंस्टॉल किया है और इसका यूज कर रहे है। हमें इस एप्लीकेशन के अंदर अनेकों प्रकार के बेहतरीन फीचर बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल करने को मिल जाता है जैसे कि इसमें आपको रिसीव में बनाने के लिए 100 से भी अधिक टेंप्लेट मिल जाता है, आपको इसमें एक से बढ़कर एक कवर लेटर मिल जाएगा, आपको प्रत्येक रिज्यूमे बनाने के दौरान एप्लीकेशन में गाइडेंस मिलती है, आपको इसमें काफी फास्ट और आसानी से रिज्यूमे बनाने का ऑप्शन मिलता है और इतना ही नहीं आप यहां पर अपना तुरंत रिज्यूमे बनाकर डाउनलोड, प्रिंट आउट, पीडीएफ डाउनलोड, ईमेल शेयरिंग आदि काफी ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हो। आप इस एप्लीकेशन को बेहद आसानी से यूज़ कर पाएंगे इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान तरीके से डिजाइन किया गया है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के या फिर रजिस्ट्रेशन फीस के किया जा सकता हैं।

CV Maker Resume Builder App के फीचर्स

  • गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड करें।
  • इसमें सीवी और रिज्यूमे दोनों बनाएं।
  • काफी अट्रैक्टिव रिज्यूम में बना सकते हैं।
  • इसमें हमें फ्री रिज्यूमे टेंपलेट मिलता है।
  • बेहद कम समय में रिज्यूमे बना सकते हैं। 

Resume, CV और Bio Data में क्या अंतर है

ResumeCVBio Data
रिज्यूमे किसी भी व्यक्ति की केवल काबिलियत दिखाता है।सीवी में आपके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी होती है।बायोडाटा बहुत ही थोड़े से शब्दों में आपके बारे में बताता है।
रिज्यूमे आपकी नौकरी और पोस्ट के अनुसार बदलते रहता है। इसे लिखने का मकसद मन मुताबिक नौकरी या पोस्ट प्राप्त करना होता है।यह बहुत ही लंबा होता है और अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाता है।बायोडाटा निर्धारित वर्ल्ड सीमा के अंदर होता है, और खुद को आकर्षक दिखाने के लिए इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल करते है जिसे हर कुछ देर पर बदला जा सकता है।
रिज्यूमे के साथ भी लेटर या अन्य दस्तावेज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।सीवी के साथ एक कवर लेटर दिया जाता है।इसके साथ किसी भी प्रकार का लेटर नहीं दिया जाता है।
इसे लिखने का मुख्य उद्देश्य अच्छी नौकरी और अच्छे पोस्ट को प्राप्त करना होता है।इसे लिखने का मुख्य उद्देश्य अपने बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना होता है। इससे आपके अनुभव, काबिलियत, पसंद, नापसंद, और हर तरह की अन्य जानकारी के बारे में पता चलता है।इसी लिखने का मुख्य उद्देश्य आकर्षक तरीके से खुद का वर्णन करना होता है। मुख्य रूप से बायोडाटा का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर किया जाता है।

Resume बनाते समय क्या करें और क्या न करें

अगर आप अपने लिए एक अच्छा सा रिज्यूमे बना रहे हो तो आपको पता होना चाहिए कि आपको रिज्यूमे बनाने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो हो सकता है कि आप का बनाया हुआ रिज्यूमे अच्छा ना हो और जब भी आप किसी को उसे दिखाओ तो वह इसे रिजेक्ट भी कर दे इसीलिए आपको यहां पर नीचे दी गई जानकारी को पढ़ना अनिवार्य है जहां पर हमने वीडियो में बनाने के लिए क्या करना चाहिए एवं क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी हुई हैं।

क्या करेंक्या ना करें 
आप जिस भी कंपनी में नौकरी प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन कर रहे हो सबसे पहले तो आप उनके जॉब डिस्क्रिप्शन के बारे में जानकारी पढ़ें और उन्होंने जहां पर भी अपनी यह जॉब रिक्वायरमेंट पोस्ट की होगी वहां पर जॉब डिस्क्रिप्शन जरूर होगी और आप जॉब डिस्क्रिप्शन को पढ़ने के बाद रिक्वायरमेंट को समझ लेने के पश्चात ही अपना रिज्यूमे उसके अकॉर्डिंग तैयार करें।रिज्यूमे बनाने के दौरान किसी भी शॉर्टकट शब्द का इस्तेमाल ना करें हो सकता है आपको उसका मतलब पता हो परंतु जो व्यक्ति आपका दीजिए में पढ़ रहा हो उसे उसका मतलब ना पता हो।
रिज्यूमे के अंदर केवल उन्हीं जानकारी को भरना चाहिए जो बेहद आवश्यक है और अगर आपको यह समझ में नहीं आ रहा तो आप इंटरनेट पर अनेकों रिज्यूमे के मौजूद सैंपल को एक बार जरूर पढ़ें।कभी भी रिज्यूमे बनाने के दौरान अपना कमजोर पक्ष या फिर अपनी किसी भी कमजोरी का जिक्र वहां पर बिल्कुल भी ना करें इससे आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकता हैं। 
आप रिज्यूमे बनाने के दौरान सही टेक्स्ट फोंट और सही font-size का इस्तेमाल करना ना भूलें ताकि आपके रिज्यूमे को पढ़ने वाले व्यक्ति को इसे पढ़ने में कोई समस्या ना हो और उसे क्लियर क्लियर सब कुछ दिखाई दे सके। आप रिज्यूमे बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कॉपी पेस्ट ना करें बल्कि ओरिजिनल जानकारी ही वहां पर लिखें।
रिज्यूमे बनाने के दौरान आप अपनी जानकारी को बुलेट प्वाइंट में लिखना पसंद करें इससे काफी अच्छा इंपैक्ट रीडर को मिलता है और अगर आप पैराग्राफ में लिख रहे हो तो पैराग्राफ बहुत छोटा छोटा करके लिखें इससे भी काफी अच्छा सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेगा।किसी दूसरे व्यक्ति के रिज्यूमे को देख कर के हूबहू उसकी जानकारी अपने रिज्यूमे में ना लिखें आप उससे कुछ अच्छा या फिर नया ट्राई कर सकते हो जिससे आपका रिज्यूमे यूनिक बन जाए।
इसके अलावा कभी भी कोई भी जानकारी चढ़ा बढ़ाकर या फिर आपका ऐसा कोई कार्य जिसमें आपको उनको नहीं है उसे यहां पर लिखने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं हैं। जल्दी-जल्दी हड़बड़ी में अपना रिज्यूमे बिल्कुल भी ना बनाएं थोड़ा समय ले करके आप इसी अच्छे से बनाएं ताकि आप इसका इस्तेमाल आवश्यकता पड़ने पर कहीं पर भी कर सकते हैं।

Interview देने के लिए 5 महत्वपूर्ण टिप्स

अगर आप कहीं पर इंटरव्यू देने देने जा रहे हो तो हो सकता है हम आपको जो आगे 5 बेहतरीन टिप्स बताने वाले है वह आपके काफी काम के और उपयोगी साबित हो। इंटरव्यू देने जाने से पहले आप हमारे नीचे दिए गए इन 5 बेहतरीन टिप्स को भी जरूर पढ़ें।

  1. आप जब भी कहीं पर भी इंटरव्यू देने जाए सबसे पहले आपको अपना सेल्फ इंट्रोडक्शन सामने वाले को बेहतर तरीके से बताना है ताकि सामने वाला आपकी इंट्रोडक्शन को ही सुनकर प्रभावित हो जाए।
  2. हमने देखा है कि कई सारे लोग जब इंटरव्यू देने जाते है तो सामने वाले को देखकर वह नर्वस हो जाते है और वे घबराहट के वजह से अपना जवाब भी ठीक से नहीं दे पाते आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है आप अपने अंदर कॉन्फिडेंस लाने की कोशिश करें और जरा सा भी नर्वस ना महसूस करें।
  3. जहां पर भी आप इंटरव्यू देने जा रहे हो आप सबसे पहले अपनी पर्सनालिटी पर भी ध्यान दें और एक जेंटलमैन की तरह इंटरव्यू देने जाएं।
  4. आपसे जो भी प्रश्न पूछा जा रहा है आप उन सभी प्रश्नों का पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उत्तर देता कि सामने वाला आपके उत्तर से भी काफी प्रभावित हो।
  5. इन सभी चीजों के अलावा आपको इंटरव्यू देने जाने से पहले शीशे के सामने इसकी प्रैक्टिस करनी चाहिए ताकि आप खुद को स्ट्रांग बना सको और सामने वाले को बेहतर तरीके से खुद को पेश कर सको।

Resume बनाने के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न

Resume किस में बनाये?

Resume आप मोबाइल और लैपटॉप दोनों से ही बना सकते हो। लेकिन अगर आपके पास लैपटॉप है तो फिर मई आपको बताना चाहूंगा की आप अपने लैपटॉप से ही अपना रिज्यूमे बनाये ताकि आपका रिज्यूमे बहुत ही अच्छा बन सके।

Resume बनाना जरूरी है?

जी हाँ, क्योंकि अगर आप किसी भी जॉब के लिए अप्लाई करते है तो वहां पर आपको सबसे पहले रिज्यूमे देना होता है ताकि उस रिज्यूमे से आपकी पूरी जानकारी Recruiter पता कर सके तभी आपको इंटरव्यू के लिए शोर्ट लिस्ट किया जाता है।

Resume Kaise Banaye Video

निष्कर्ष

अगर आपको रिज्यूमे बनाने में परेशानी होती थी या फिर आपको रिज्यूमे बनाना नहीं आता था तो आज के इस लेख में हमने Resume Kaise Banaye के बारे में कंप्लीट और विस्तार पूर्वक पर जानकारी दी है और आप इस लेख को पढ़ लेने के पश्चात आसानी से अपना रिज्यूमे जैसे चाहो वैसे बना सकते हो।

यदि आपको रिज्यूमे कैसे बनाएं? लेख से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या फिर कुछ टिप्स जानने की जिज्ञासा है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हो और लेख उपयोगी एवं पसंद आने पर आप इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करना ना भूलें।

Resume kaise banaye resume कैसे बनाये रिज्यूम कैसे बनाये
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleWhy Money Gaming Players Should visit stakebonus and use GETSTAKE Bonus Code
Next Article What Makes Taj777 the Top Choice for Gamers?
Junaid Bashir
  • Website

Hey there, I'm Junaid Bashir, a fervent explorer of ideas and a passionate contributor to the intellectual tapestry of WikiCatch. With an insatiable curiosity for the world's mysteries, I dive into the depths of knowledge to bring you articles that enlighten, engage, and inspire

Related Post

6 Tips For Finding The Best Car Accident Lawyer In Phoenix

Wednesday, November 29th, 2023

Best Video Banane Wala Apps 2023 | विडियो बनाने वाला ऐप्स डाउनलोड करे

Tuesday, May 23rd, 2023

Email Id कैसे बनाये – 2023 में खुद की ईमेल आईडी बनाना सीखे

Sunday, May 21st, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

6 Tips For Finding The Best Car Accident Lawyer In Phoenix

Wednesday, November 29th, 2023

3 Ways to Add a Pen Holder to a Clipboard

Wednesday, November 29th, 2023

Why is lipid profile test done in fasting?

Wednesday, November 29th, 2023

A Guide on Recovering your Deleted Files

Wednesday, November 29th, 2023

Why Your Business Needs a Cloud Access Security Broker Now

Wednesday, November 29th, 2023
About Us

Welcome to WikiCatch, your ultimate destination for insightful knowledge and information!

At WikiCatch, we believe that knowledge knows no bounds. Our mission is to cultivate a community-driven space where enthusiasts, experts, and inquisitive individuals can come together to explore, contribute, and expand their understanding of diverse subjects. From the intricacies of quantum physics to the nuances of ancient civilizations, WikiCatch is your virtual hub for delving into a world of wisdom.

Contact Us

We'd Love to Hear from You!

Got a question, feedback, or an idea you'd like to share? We're all ears! Contact us at wikicatch.com and let's start a conversation.

Email: [email protected]

Your thoughts matter to us, and we're here to make your experience at wikicatch.com even better. Reach out today!

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from wikicatch about News, Travel, Business and Others.

Wikicatch.com © 2023 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.